
Butibori परिवर्तन महिला बहुउद्देशीय संस्था द्वारा योग वर्ग मंडल बुटीबोरी के सौजन्य से योगा दिवस का कार्यक्रम आदिनांक 21/06/2022 दिन मंगलवार को सुबह 5:30 बजे अपना भंडार के प्रांगण में लिया गया। इस कार्यक्रम में योग गुरु कल्पना गौरकार मैडम ने मानव जीवन में योग का महत्व बताया।योग किस प्रकार हमारे शरीर में बहुत से रोगों का इलाज करता है

,व हमारे शरीर को स्वस्थ व मन को प्रसन्न रखता है। इस कार्यक्रम में परिवर्तन महिला बहुउद्देशीय संस्था की सदस्यों के साथ शहर के अन्य गणमान्य महिलाओं ने उपस्थित

होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई ।हम सभी का तहे दिल से धन्यवाद करते हैं व इसी तरीके से हमारे कार्यक्रम को सफल बनाने में आपका सहयोग चाहते हैं।
