butibori

पुरुषों ने ही स्त्री शक्ति को अधिक सहज होकर स्वीकार कियाः कांचन गडकरी

विश्व महिला दिवस पर बुटीबोरी के वीर सावरकर नगर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रमुख अतिथि के रूप में कांचनताई नितीन गडकरी, रुदाताई समीर मेघे आदि मौजूद थे। अपने मार्गदर्शन में कांचन गडकरी ने कहा कि, जहां महिलाओं के शोषण, कुपोषण और कष्टप्रद जीवन के लिए पुरुष प्रधान समाज जिम्मेदार है।

tvs ayansh

वहीं पुरुषों ने ही स्त्री शक्ति को अधिक सहज होकर स्वीकार किया है, न सिर्फ स्वीकार किया, अपितु उचित सम्मान भी दिया। रुदा मेघे ने समृद्ध समाज व राष्ट्र के लिए महिला व पुरुषों ने सहयोगात्मक विचारधारा पर जोर दिया। इस दौरान कई सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था। संगीत कुर्सी में प्रथम संगीता सपाठे, द्वितीय विश्वकर्मा रही। कार्यक्रम में पुलिस उपविभागीय अधिकारी पूजा गायकवाड़, बावनकुले, अंजलि कानफाड़े, दीपा गौतम, देलकर सहित सभी नगरसेविका मौजूद थी। सफलतार्थ नगरसेविका रुपाली टेकाडे,आदि ने प्रयास किया।