holi rang

2 साल बाद बुटीबोरी बाजारों में दिखा होली का रंग

बुटीबोरी Herbal Color for Holi, होली के लिए लोगों में उत्साह है। बच्चे इस पर्व का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैैं, क्योंकि कोरोना के कारण दो वर्ष बाद होली मनाई जा रही है। बुटीबोरी बाजार रंगों व पिचकारियों से सज गए हैं। कारोबारियों की मानें तो हर्बल रंगों की मांग गत वर्षों के मुकाबले काफी बढ़ी है। केमिकलयुक्त रंगों से त्वचा को नुकसान होता है और आंखों पर भी असर पड़ सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ भी होली पर हर्बल रंगों का इस्तेमाल करने की सलाह दे रहे हैं।

ayanshtvs butibori